फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेना में लेफ्टिनेंट चयनित गौरव डंगवाल को देवभूमि उत्तराखंड वेलफेयर सोसाइटी ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के कृष्णा होम्स सोसाइटी के युवक गौरव डंगवाल का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) ने रविवार को सामुदायिक भवन में आयोजित एक समारोह में उनका सम्मान किया। आयोजन में देवभूमि उत्तराखंड वेलफेयर सोसाइटी और कृष्णा होम्स सोसाइटी की महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। सभी ने गौरव डंगवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गौरव के माता-पिता करुणा डंगवाल और बिपिन डंगवाल भी मौजूद रहे। बेटे की उपलब्धि पर परिवार के सदस्यों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन गौरव के साथ-साथ उनके परिवार और पूरे उत्तराखंड समाज के लिए गर्व की बात है। सोसाइटी के प्रधान पूरन सिंह रावत ने गौरव को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को उनकी उपलब्धि से प्रेरणा लेनी चाहिए। उपप्रधान रघुबीर सिंह नेगी और महासचिव सुनील दत्त बिष्ट ने भी गौरव को शुभकामनाएं दीं। समारोह में थान सिंह बिष्ट, रेशम, सलेश मुंडेपी, चौतर सिंह रावत, ऐलम सिंह रावत, कवि नयाल, शिव सिंह रावत, गजे सिंह समेत सोसाइटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें