जीरकपुर। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक एनके शर्मा ने डेराबस्सी प्रशासन पर आरोप लगाया कि हाईकोर्ट में दिए गए हलफनामे के बावजूद जीरकपुर, डेराबस्सी और लालडू की वार्डबंदी में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि इस मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की जाएगी।
शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं और निष्पक्षता से जिम्मेदारी नहीं निभा रहे। उनके अनुसार जीरकपुर में करीब 44 हजार वोट शिफ्ट किए गए और लालडू में एक ही मकान को अलग-अलग वार्डों में दिखाया गया। अकाली दल ने एसडीएम और चुनाव आयोग के समक्ष समय पर आपत्तियां दर्ज करवाई थीं।
शर्मा ने कहा कि जल्द ही अकाली दल का शिष्टमंडल चुनाव आयोग से मिलकर यह मुद्दा उठाएगा और तीनों नगर परिषदों के नक्शों के साथ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की जाएगी।