फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पाबंदी के बावजूद एयरपोर्ट रोड पर चल रहे भारी वाहन, नियमों की उड़ा रहे धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आईआईएसईआर चाैक से एयरपोर्ट चौक तक भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट आदेश जारी कर रखे हैं। सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम 5 से 8 बजे तक इस मार्ग पर किसी भी तरह का भारी वाहन नहीं चल सकता है। इसके लिए प्रशासन ने चार अगस्त से पूर्ण पाबंदी भी लगाई है। हकीकत यह है कि इस दाैरान ट्रकों, ट्रालियों और कंटेनरों को इस मार्ग पर चलते देखा जा सकता है। नतीजा दफ्तर, स्कूल या एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि भारी वाहन न केवल ट्रैफिक की रफ्तार रोकते हैं बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ा देते हैं। सुबह 8 से 9 बजे के बीच तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि दो किलोमीटर का सफर करने में आधा घंटा लग जाता है। डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने डीसी मोहाली को पत्र लिखा है कि इस मार्ग पर जगह-जगह बोर्ड लगाए जाएं ताकि बाहर से आने वाले ड्राइवर भी पाबंदी से अवगत हों। बोर्ड लगाकर लोगों को अवेयर किया जाएगा। अगर इसके बाद भी कोई भारी वाहन इन समयों में चलता मिला तो चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन





भारी वाहनों के लिए पाबंदी का समय

सुबह: 8:00 बजे से 11:00 बजे तक
शाम: 5:00 बजे से 8:00 बजे तक
रूट: आईआईएसईआर चौक से एयरपोर्ट चौक
पाबंदी: सभी प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रॉली, कंटेनर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें