फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी : 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी वेटर को तीन दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। स्थानीय पुलिस ने रविवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में शादीशुदा एक बच्चे के पिता पेंटर को गिरफ्तार किया था। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपी सोनू कुमार निवासी यूपी हाल निवासी डेराबस्सी के रूप में हुई थी। उसने अपने की मकान की निचली मंजिल पर रहने वाले एक परिवार की दस वर्षीय बच्ची को ऊपर अपने कमरे में लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। शाम को जब बच्ची के माता-पिता अपने काम से घर आए तो उन्होंने देखा कि बच्ची की तबीयत खराब है। उन्होंने बच्ची से पूछा तो उसने बताया था कि अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया था।
बता दें कि आरोपी इसी मकान की दूसरी मंजिल में अपनी पत्नी और दो साल के बच्चे के साथ रह रहा था। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने प्रेम विवाह किया हुआ है और वह अपनी पत्नी को यूपी से भगाकर यहां लाया था और यहीं पर रहकर पेंटर का काम करता था। अदालत में आरोपी ने कबूला है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है और उस समय वह शराब के नशे में था। पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें