फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी: भांखरपुर फ्लाईओवर के पास ऑटो पलटा, चालक सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांखरपुर फ्लाईओवर के पास आज रविवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




ऑटो डेराबस्सी से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। चालक ने आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। सड़क सुरक्षा फोर्स के कांस्टेबल राजबीर सिंह ने बताया कि घायलों को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया गया। घायलों की पहचान ऑटो चालक गुरजीत सिंह और तीन महिला सवारियों के रूप में हुई है। महिला सवारियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चालक गुरजीत सिंह को गंभीर चोटें आने के कारण चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें