फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में डेंगू का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की विशेष चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य टीमों ने जोखिम वाले इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन की अगुवाई में घरों और दुकानों पर लार्वा की जांच की गई।
विज्ञापन




अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कूलरों, गमलों और पानी की टंकियों की जांच की। पुराने टायरों और कबाड़ जैसी जगहों पर भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। जहां डेंगू का लार्वा मिला, उसे तुरंत नष्ट किया गया। लोगों को अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक किया गया। जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अनामिका सोनी ने भी विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को डेंगू विरोधी गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।



बचाव के उपाय और अपील

डॉ. अनामिका सोनी ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ खड़े पानी में पनपता है। इसलिए पानी जमा न होने देना डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास नियमित जांच करने की अपील की है। डेंगू की जांच और उपचार सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए मेडिकल हेल्पलाइन 104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें