फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए प्रशासन हुआ सख्त

Wed, 07 Sep 2016 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
Dengue - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जिले को डेंगू व मलेरिया से मुक्त बनाने के लिए प्रशासन पूरी तैयारी से जुट गया है। मंगलवार को डीसी डीएस मांगट ने नगर काउंसिल, नगर पंचायतों के अफसरों के साथ आपात मीटिंग की। साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी है कि शहरों और गांवों में फॉगिंग करवाई जाए, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहरों की सफाई को प्लानिंग के तहत किया जाए। शहरों के खास कर स्लम एरिया में फॉगिंग करने को पूरी तरह यकीनी बनाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि है कि सफाई के काम में समाजसेवी संस्थाओं और लोगों का भी सहयोग लिया जाए। निगम कमिश्नर राजेश धीमान ने बताया कि उन्होंने फॉगिंग के संबंध में प्लान तैयार कर लिया है। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर रजिंदर पाल सिंह के मोबाइल नंबर 8146922277 व सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरमुख सिंह के मोबाइल 9988313621 पर कॉल की जा सकती है। इसके अलावा फॉगिंग के संबंध में सुझाव और शिकायत 180001370007 नंबर पर दे सकते हैं। वहीं, लोगों से अपील की है कि जब भी इलाके में फॉगिंग की जाए उस समय वह अपने घरों के दरवाजे खुले रखें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें