मोहाली। जिले में डेंगू बुखार का कहर अभी जारी है और लगातार मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को 24 घंटे में डेंगू के सात मरीज सामने आए हैं। इनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। जिले की सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि रविवार को बुखार से पीड़ित 25 लोगों के सैंपल लिए गए थे और इनमें से 7 लोगों की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर जो जिन इलाकों से डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं उन क्षेत्रों में सेहत विभाग की टीमों की ओर से सैंपलिंग और तेज कर दी गई है। साथ ही नगर निगम की टीम को इन इलाकों में फॉगिंग के निर्देश दिए गए हैं। संवाद