मोहाली। जिले में लगातार डेंगू के केस सामने आ रहे हैं। सोमवार को तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। हालांकि इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को डेंगू संदिग्धों के 12 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए थे। इनमें से तीन में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इस महीने अब तक डेंगू के 48 मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि अब तक कुल 39 लोगों की मौत हो चुकी है। सिविल सर्जन ने लोगों को हिदायत दी है कि सुबह-शाम शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनने होंगे और इसके साथ ही घरों के पास पानी जमा प होने दें। जिससे डेंगू का लारवा पैदा न हो सके।