फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली जनहित महासभा का वार्षिक समारोह 19 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। हिमाचली जनहित महासभा खरड़ की बैठक रविवार को सभा के चेयरमैन निशांत शर्मा के गुलमोहर कांप्लेक्स स्थित दफ्तर में जगदेव पटियाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 19 दिसंबर को श्रीराम भवन खरड़ में मनाए जा रहे हिमाचली जनहित महासभा के वार्षिक समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। सभा के अध्यक्ष जगदेव पटियाल ने बताया कि समारोह की तैयारियां हो गई हैं। सभा के महासचिव पृथ्वी राज शुक्ला ने बताया कि वार्षिक समारोह में हिमाचली धाम के साथ हिमाचली रसोई का प्रबंध होगा। सभा के चेयरमैन ने सभी से वार्षिक समारोह को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर सभा के सभी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें