फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भबात रोड, सिटी-1 व 2 में सीवर ब्लॉक, सफाई अभियान तेज करने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। भबात रोड, सिटी-1 और सिटी-2 क्षेत्र में सीवर लाइन में भारी ब्लॉकेज के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। वार्ड नंबर 30 के इंचार्ज अमन प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आज सुबह ही सफाई के लिए मशीन मंगवाई गई थी। मशीन की सहायता से सीवर लाइन की सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। कर्मचारी सीवर लाइन में जमा गंदगी हटाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि जल्द-से-जल्द सीवर व्यवस्था सामान्य हो। उन्होंने सीवर ब्लॉकेज से हुई असुविधा के लिए स्थानीय लोगों से खेद जताया। सिंह ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की और स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें