फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की मांगें जल्द होंगी पूरी, हाउस मीटिंग में रखेंगे प्रस्ताव : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लंबे समय से लटक रही मांगें मानने का आश्वासन नगर निगम मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने सफाई कर्मियों को दिया है। शहर के सफाई कर्मियों के प्रतिनिधियोंं के साथ की गई बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद मेयर ने बताया कि कर्मचारी ईएसआई स्कीम के तहत मुहैया करवाए गए मेडिकल स्वास्थ्य बीमा, महंगाई भत्ता में 500 रुपये के बढ़ोतरी और सफाई अच्छे से करने के लिए जरूरी साजो-सामान खरीदने समेत कई प्रमुख मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। शहर के विस्तार को देखते हुए 730 सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी करने के लिए 300 नए सफाईकर्मी भर्ती करने संबंधी भी विचार प्रकट किए गए। इस बैठक में मेयर ने भरोसा दिया कि आगामी हाउस कर बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने संबंधी मत हर हाल में लाया जाएगा। साथ ही अगले दो-तीन दिनों में आधुनिक सफाई प्रबंध के लिए जरूरी साजो सामान मुहैया करवा दिया जाएगा। मेडिकल स्वास्थ्य बीमा और इलाज की सुविधा देने के लिए सरकार को एक पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें