जीरकपुर। चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर जीरकपुर के फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण के अटके काम के लिए पुकार संस्था ने मोहाली की डीसी आशिका जैन को ज्ञापन सौंपा है कि जल्द से जल्द सौंदर्यीकरण का काम शुरू करें। जिससे जीरकपुर के मुख्य एंट्री पॉइंट से गुजरने वालों को बेहतर अहसास हो, साथ ही अपना जीरकपुर सुंदर दिख सके।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर जीरकपुर मेन मार्केट के सामने बने फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण का काम वर्षों से अटका है। इस मामले में पुकार संस्था के सदस्यों ने डीसी मोहाली से मुलाकात की और उनको इसकी जानकारी दी। संस्था के सदस्यों ने कहा कि तीन माह पहले स्वच्छ भारत अभियान के तहत सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया था। जिसे चार फेज में पूरा किया जाना था। यह काम लुधियाना