फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: के-एरिया लाइट पॉइंट पर फ्लाईओवर के नीचे का रास्ता खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। कालका हाईवे पर के-एरिया लाइट पॉइंट पर नए बने फ्लाईओवर के नीचे का रास्ता न खोलने के कारण बलटाना और ढकोली क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर घूम कर आना-जाना पड़ता है। लोगों की इस समस्या के मद्देनजर मंगलवार को भाजपा नेता एवं वार्ड नंबर 14 के पार्षद हरजीत मिंटा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट की और गुहार लगाई कि एनएचएआई के अधिकारियों से बात करके इस रास्ते को जल्द खुलवाया जाए। हरजीत मिंटा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी बपनेश शर्मा को निर्देश दे दिए हैं। उनके अनुसार एक हफ्ते के भीतर इस रास्ते को खोलने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें