खरड़। नगर काउंसिल में शहर की वार्डबंदी का नक्शा सार्वजनिक न करने पर अलग-अलग वार्डों और पार्टियों में नाराजगी है। अलग-अलग पार्टियों के लोग आज सुबह खरड़ नगर काउंसिल के कार्यालय पहुंचे। शहरवासियों को उम्मीद थी कि 29 दिसंबर को पंजाब सरकार खरड़ नगर काउंसिल की नई वार्डबंदी का नक्शा सार्वजनिक करेंगे परंतु ऐसा नहीं हुआ। शहरवासी जब नगर काउंसिल के कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद प्रधान और अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। शहरवासियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि खरड़ नगर काउंसिल की नई वार्डबंदी का नक्शा जल्दी सार्वजनिक किया करें।