मोहाली। पूर्वांचल मिथिला छठ सेवा समिति, बड़माजरा के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष अनवर अली की अगुवाई में डीसी आदित्य डचलवाल से मुलाकात कर मोहाली जिले में छठ महापर्व पर ड्राई डे घोषित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को छठ पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। समिति ने कहा कि छठ पूजा आस्था, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में प्रशासन से सहयोग मांगा। इस मौके पर महासचिव पंकज कुमार झा, परमानंद, सचिन और शंभू धर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद