मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह काहलों ने केंद्र सरकार से 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले ‘वीर बाल दिवस’ का नाम बदलकर ‘साहिबजादे शहीदी दिवस’ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिख धर्म में साहिबजादों को गुरु तुल्य सम्मान प्राप्त है, इसलिए उनकी शहादत के लिए यह नाम अधिक उपयुक्त है। काहलों ने बताया कि इस मांग को श्री अकाल तख्त साहिब और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का भी समर्थन प्राप्त है।