खरड़। कांग्रेस नेता जगमोहन सिंह कंग ने अधिवक्ता कुलवंत सिंह शेरगिल के साथ खरड़ के गणमान्य व्यक्तियों की एक बैठक बुलाई। इसमें शहर के विकास कार्यों और समस्याओं की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस स्टेशन के सामने खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तुरंत हटाने की मांग उठी। इन वाहनों से यातायात और पार्किंग में बाधा आती है। नगर कौंसिल द्वारा बाजारों की सफाई न होने और कूड़े के ढेर पर भी चिंता व्यक्त की गई। शहर की कई सड़कें टूटी हैं और स्ट्रीट लाइटें भी काम नहीं कर रही हैं। बढ़ती चोरी की घटनाओं पर भी चिंता जताई गई। पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह रोमी कंग, कुलवंत सिंह शेरगिल, गौतम सिंगला सहित कई लोग उपस्थित थे।