फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंथक और पंजाब से जुड़े मुद्दों के समाधान की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मोहाली के डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर पंथ और पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों के जल्द समाधान की मांग की।इस दौरान प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाब इस समय कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के लोगों के अधिकारों तथा धार्मिक भावनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंथ और पंजाबियों के हितों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाना चाहिए, ताकि लोगों का विश्वास मजबूत हो और उनकी भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान सरबजीत सिंह कादीमाजरा, हरदेव सिंह हरपालपुर, मनजीत सिंह मुंधो, सिकंदर सिंह बूथगढ़, गुरमीत सिंह बूथगढ़, बलविंदर सिंह कादीमाजरा, अरविंदर सिंह पिंटा, गुरमीत सिंह मकड़ौना, परगट सिंह रौलूमाजरा, हरबंस सिंह कंधोला, हरभजन सिंह शेरगिल, प्रीतम सिंह सल्लोमाजरा, करमजीत सिंह कम्मा, गुरप्रताप सिंह बड़ी, माखन सिंह गीगेमाजरा और प्रीत राठौर सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

लंबित मामलों के समाधान की उठाई मांग
प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांग की कि पंजाब और सिख समुदाय से जुड़े लंबित मामलों के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ज्ञापन में लोगों के अधिकारों की रक्षा और पंथक मुद्दों के जल्द निपटारे पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें