फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विदेशी महिलाओं के उत्पात से निजात दिलाने की मांग, पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। विदेशी महिलाओं के हुड़दंग मचाने की लिखित शिकायत वीआईपी एनक्लेव-2 के निवासियों ने एएसपी जीरकपुर को दी है। सोसाइटी निवासियों ने पुलिस को बताया कि उनकी सोसाइटी में कुछ विदेशी महिलाएं रहती हैं। वे सोसाइटी में काफी हुड़दंग मचाते हैं। इस बारे में जब उनसे बात की तो वे नहीं मानते हैं। सोसाइटी के लोगों ने प्रॉपर्टी मालिक से भी इसकी शिकायत की है। सोसाइटी निवासी सुशील कुमार, रवी सैनी, शकुंतला देवी, कुशम कुमार, प्रभा कुमारी, सुशील कुमार, अनीता कुमारी, कुलदीप सिंह, प्रिंस और अन्य ने बताया के उनकी सोसाइटी में कुछ विदेशी मूल की महिलाएं रहती है। जो रात के समय ऊंची आवाज में बातें करती हैं, चिल्लाती हैं और शोर भी मचाती हैं। सोसाइटी के गार्ड के साथ भी बदतमीजी करती हैं। एएसपी जीरकपुर गजलप्रीत कौर ने शिकायत मार्क कर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें