मोहाली। जलवायु विहार रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-67 ने पंजाब के सीएम और मोहाली के विधायक को पत्र लिखकर मोहाली में कचरा प्रबंधन के लिए जमीन देने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि मोहाली के निवासी सरकार से शहर में कचरा प्रबंधन के गंभीर मुद्दे को हल करने के लिए कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण और उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में मोहाली में पिछले स्थल पर कचरा डालने पर प्रतिबंध के बाद, मोहाली में कचरा निपटान के लिए कोई निर्दिष्ट स्थान न होने के कारण कचरा प्रबंधन में गंभीर चुनौतियां हैं। संवाद