फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एरोसिटी में मंदिर-गुरुद्वारा बनाने की मांग हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एरोसिटी के ई-ब्लॉक से आई-ब्लॉक तक धार्मिक स्थलों की कमी को लेकर स्थानीय निवासियों ने अपनी आवाज तेज कर दी है। इस संबंध में विभिन्न ब्लॉक्स के प्रेसिडेंट और प्रतिनिधि एकजुट होकर विधायक कुलवंत सिंह से मिले और क्षेत्र में मंदिर व गुरुद्वारा निर्माण की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल की ओर से संगीता कठपालिया ने बताया कि एरोसिटी में तेजी से आबादी बढ़ रही है और नए परिवार लगातार यहां बस रहे हैं, इसके बावजूद इलाके में कोई बड़ा धार्मिक स्थल मौजूद नहीं है। इसके कारण लोगों को पूजा-अर्चना, अरदास और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है। यदि क्षेत्र में मंदिर और गुरुद्वारा बनाए जाते हैं तो न केवल धार्मिक जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और आपसी भाईचारा मजबूत होगा। विधायक कुलवंत सिंह ने निवासियों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे पर संबंधित विभागों से चर्चा कर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें