फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सिविल अस्पताल में विकलांगों के लिए अलग से काउंटर बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फिजिकल हैंडीकेप्ड एसोसिएशन ने जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मुंडी ने डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर सिविल अस्पताल में विकलांगों और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए एक अलग काउंटर बहाल करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के संज्ञान में आया है कि सिविल अस्पताल में पहले विकलांगों और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से एक अलग काउंटर बनाया गया था। अब इस काउंटर को बिना किसी कारण के बंद कर दिया गया है। इससे संबंधित बोर्ड भी हटा दिया गया है। इस काउंटर पर उन्हें दवा के पर्चे बनाने और अन्य सुविधाओं के लिए तुरंत मदद मिलती थी। उन्होंने कहा कि अब इस काउंटर के बंद होने के कारण, जब विकलांग व्यक्ति अस्पताल आते हैं, तो उन्हें यह कहकर काउंटर नंबर 6 पर भेज दिया जाता है कि यहाँ विकलांगों के लिए कोई अलग काउंटर नहीं है, और उन्हें वरिष्ठ नागरिकों की लाइन में खड़ा कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार न केवल अनुचित है, बल्कि विकलांगों के अधिकारों का भी उल्लंघन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें