फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मजीठिया की बैरक बदलने की याचिका पर फैसला सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की बैरक बदलने की याचिका पर अदालत ने वीरवार को फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस फैसले पर सुनवाई 30 अगस्त को होगी। मजीठिया के वकील दमनबीर सिंह सोबती ने बताया कि वीरवार को फिर एक बार सरकारी पक्ष के वकील कोर्ट को गुमराह करके सुनवाई के लिए 30 तारीख ले गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजीठिया के फंडामेंटल अधिकारों को दबाया जा रहा है। उनको जो भी व्यक्ति मिलने जाता है वह न होने का बहाना करके उनको मिलने नहीं देते। मजीठिया का ज्यूडिशियल रिमांड भी वीरवार को खत्म हुआ था और उसे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने मजीठिया की न्यायिक हिरासत भी 6 सितंबर तक बढ़ा दी है। विजिलेंस अदालत में मजीठिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसको लेकर मजीठिया की वकील ने अदालत में चार्जशीट की कॉपी लेने की अनुमति मांगी थी, इस याचिका पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए मामले की अगली तारीख 2 सितंबर तय की है। बता दें कि मजीठिया की जमानत याचिका जिला अदालत रद्द कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने अमृतसर उनके घर से आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार किया था। इस समय बिक्रमजीत सिंह मजीठिया न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें