फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मजीठिया की जमानत याचिका पर फैसला फिर सुरक्षित, 8 अगस्त होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर सुनवाई वीरवार को दोबारा आगे बढ़ा दी है। इनकी जमानत याचिका पर वीरवार को दोपहर 2 से दोपहर 3 बजे तक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों में बहस हुई और उन्होंने अदालत में अपने-अपने तर्क रखे। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखते हुए मामले की अगली सुनवाई 8 अगस्त को निर्धारित की है। इस संबंध में अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के वकील अर्शदीप कलेर ने कहा कि पंजाब सरकार मामले को लटकाने में जुटी हुई है। शिरोमणि अकाली दल के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अर्शदीप सिंह ने कहा कि सरकार अपने दावों को साबित नहीं कर पा रही है। जानकारी के अनुसार बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में उनके घर अमृतसर से गिरफ्तार किया था। इस समय बिक्रमजीत सिंह मजीठिया नाभा जेल में बंद हैं। उनकी बैरक बदलने की याचिका पर 12 अगस्त को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें