फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ू में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित झरमड़ी के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई शैलेन्द्र ने बताया कि 10 जनवरी की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक का नाम अशोक रावत पुत्र सोहन रावत, निवासी पश्चिम चौपाल बेतिया, बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के जानकार रमन पुत्र राम किशोर निवासी राजस्थान के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें