फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में डूबने से मरे मोहाली के युवक का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
मोहाली में रूपेश नरूला की चिता को मुखग्नि देते लोग।
विज्ञापन
मोहाली। कनाडा में डूबने से मरे मोहाली के युवक का शव रविवार को शहर में लाया गया। शाम को उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मोहाली निवासी रूपेश नरूला कुछ समय पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। स्टडी पूरी होने के बाद वहीं जॉब करने लगा। दो महीने पहले मोहाली में ही उसकी शादी हुई। करीब 15 दिन पहले ही रूपेश कनाडा वापिस गया था। वहां पहुंचकर वह अपने दोस्तों के साथ कनाडा डे सेलिब्रेट करने बीच पर गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। रविवार को करीब दो बजे उसका शव चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मोहाली पहुंचा। इसके बाद शाम 4 बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि उसके भाई भावेश नरूला ने दी। रूपेश की अचानक मौत से न सिर्फ उसका परिवार बल्कि इलाके के लोग भी सदमे में हैं। बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने परिवार के साथ दुख साझा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें