जीरकपुर। जीरकपुर से पंचकूला रोड पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह निवासी सुखना कॉलोनी बिशनपुरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे अपने दोस्त जयदेव के साथ बलटाना से अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान जब वह कालका चौक पर पहुंचे तो चंडीगढ़ साइड से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह झाड़ियों में जा गिरा और गंभीर जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अजित सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अखिलेश पंडित निवासी यूपी के रूप में हुई है। कार नंबर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।