फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लाडली अनन्या का सपना था आईएएस बनना

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जिस घर में खुशियां वास करती थीं वहां मंगलवार को आंसुओं का सैलाब टूट पड़ा। घर में अनन्या के जीते गए मेडल और उसकी यादें ही सदमे में डूबी उसकी मां, बड़ी बहन और पिता के पास रह गईं हैं। मंगलवार को सिंहपुरा चौक के नजदीक हुए सड़क हादसे में माता-पिता से उनकी होनहार बेटी अनन्या छिन गई। लाचार पिता एकटक खड़ी एक्टिवा को देखकर सिर्फ यही सोच रहे थे कि शायद उनकी लाडली आने वाली है, फिर हादसे पर यकीन करके बोले- शायद ईश्वर को यही मंजूर था। हमेशा पढ़ाई लिखाई में अव्वल रहने वाली अनन्या एक आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी। यहीं वजह थी कि सातवीं तक उसके हमेशा सौ फीसदी अंक आते थे। अनन्या के पिता राजेश पाठक ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। अनन्या छोटी थी। उन्होंने बताया कि अनन्या का सपना आईएएस बनना था। अनन्या पहली क्लास से लेकर अब तक हमेशा फर्स्ट आती रही।
विज्ञापन


स्कूल में भी टीचर्स की चहेती अनन्या पढ़ाई में वह अक्सर 100 प्रतिशत नंबर ही लेकर आती थी और पेंटिंग में वह नेशनल स्तर तक पुरस्कार जीत चुकी है। वह अभी ओलंपियाड की तैयारी कर रही थी। अनन्या के पिता ने बताया कि उनके परिवार में दो आईएएस ऑफिसर हैं। जिनसे वह प्रेरित थी और आईएएस बनने का ख्वाब देखती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें