फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डीलर वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक, बंद पड़ी रजिस्ट्री शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। डीलर वेलफेयर एसोसिएशन नयागांव की मीटिंग मनजीत सिंह प्रधान की अगुवाई में हुई। इसमें एसोसिएशन की ओर से नयागांव व इसके साथ लगते इलाकों की बंद पड़ी प्लॉटों की रजिस्ट्री शुरू करने की मांग को लेकर चर्चा की गई। इस मौके फैसला लिया गया कि इस समस्या के हल के लिए सोमवार को डीसी मोहाली को मांग पत्र दिया जाएगा। मांग की जाएगी कि जल्द से जल्द बंद पड़ी रजिस्ट्री शुरू की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। रजिस्ट्री बंद होने के कारण लोगों को न तो अपने प्लॉट पर कोई बैंक द्वारा लोन मिल रहा है और न ही बिजली और पानी का कनेक्शन मिल रहा है। इस मौके पर सुधीर, संजीव लाखन पाल सीनियर उपाध्यक्ष, रोशन लाल उपाध्यक्ष, सरबजीत सिंह महासचिव, जगदीश सिंह कोषाध्यक्ष, बुट्टा सिंह कोषाध्यक्ष, विपिन शर्मा कानूनी सलाहकार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें