फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के बेटे पर जानलेवा हमला, हेलमेट ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके के वार्ड नंबर 14 के पार्षद कुलबीर बिष्ट के बेटे आर्यन बिष्ट पर मंगलवार शाम अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला उस समय किया गया जब वह एक्टिवा पर आ रहा था। लेकिन हेलमेट सिर पर होने से उसका बचाव हो गया। जानकारी के मुताबिक पार्षद कुलबीर विष्ट का बेटा आर्यन बिष्ट मंगलवार की शाम चंडीगढ़ से वापस एक्टिवा पर नयागांव लौट रहा था। तभी पटियाला की राव नदी के किनारे वाले रास्ते पर जनता कॉलोनी के मोड़ पर अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, लेकिन सिर पर हेलमेट लगा होने के कारण कोई गंभीर चोट नहीं आई। कुलबीर बिष्ट ने बताया कि इस हमले में तीन चार लोग शामिल थे। उन्होंने इसकी शिकायत नयागांव पुलिस थाने में दे दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें