फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरने से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
डेराबस्सी कुएं से दुकानदार के शव को निकालते कर्मचारी। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। पानी की निकासी के लिए बनाए गए कुएं में गिरने से एक दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय वरिंद्रपाल नरूला उर्फ राजू निवासी डेराबस्सी के तौर पर हुई, जो मेन बाजार में करियाने की दुकान करता था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने बताया कि नगर काउंसिल ने मेन बाजार से बरसाती पानी निकालने के लिए चंडीगढ़-अंबाला हाईवे के किनारे पर एक कुआं बनाया हुआ है। बीते दिनों हुई बारिश से मेन बाजार में पानी भर गया था, जिसको निकालने के लिए काउंसिल की ओर से मंगलवार रात को पंप चलाया गया था। सुबह काउंसिल के कर्मी पंप को बंद करने आए तो कुएं में व्यक्ति को गिरे देखा। उन्होंने इसकी जानकारी नजदीक स्थित व्यक्ति की दुकान पर दी। मृतक अपने पीछे दो लड़कियां व एक लड़का छोड़ गया है। मृतक के पिता बिसंबर नरूला ने बताया कि वरिंद्रपाल बीते दिनों से दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। बीते दो वर्षों से उसका इलाज चल रहा था। मेन बाजार के दुकानदारों ने बताया कि बीती रात करीब दस बजे वरिंद्रपाल कुएं के नजदीक घूम रहा था, परंतु किसी को यह नहीं पता कि वह कैसे अंदर दाखिल हो गया और उसकी मौत हो गई।
काउंसिल कर्मियों ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए कुएं के आसपास चारदीवारी कर दरवाजा लगाया हुआ है। बीती रात भी यहां दरवाजा लगा हुआ था। हालांकि चारदीवारी को ऊपर से खुला रखा था, ताकि अंदर गैस न बन सके। अंदेशा है कि व्यक्ति यहीं से कुएं में दाखिल हुआ होगा।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है एक युवक की मौत
बता दें कि पहले इस कुएं के आसपास चारदीवारी तो की हुई थी, परंतु कोई दरवाजा नहीं लगाया गया था। बीते दिनों एक नौजवान पेशाब करने के लिए इसके अंदर दाखिल हुआ जिसकी कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना से सबक लेते काउंसिल ने यहां दरवाजा लगा दिया था, जिसको बंद रखा जाता है। इसके बावजूद फिर से यहां दूसरा हादसा घट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें