मोहाली। मदनपुरा चौक के पास फेज-3ए में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। राहगीरों ने उसे सड़क पर देखा और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इस पर मटौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ अमनदीप तिरखा ने बताया कि शव के पास से ऐसी कोई चीज बरामद नहीं हुई है जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 40 से 45 साल के बीच है। उसने काले रंग की कमीज पहनी है। वहीं आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। लापता लोगों का भी पता लगाया जा रहा है, हो सकता है मृतक के परिवार ने किसी थाने में उसके लापता होने की शिकायत दी हो, जिससे शव की शिनाख्त हो सके। संवाद