डेराबस्सी। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने शनिवार शाम को नगर परिषद अध्यक्ष आशु नरेश उपनेजा के वार्ड 13 से वार्ड स्तरीय नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की। विधायक रंधावा ने कहा कि यह अभियान केवल एक उम्मीद नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि यह नशे के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई होगी। इसका उद्देश्य गांवों के साथ-साथ शहरों से भी नशे की बुराई को खत्म करना है। इस मौके पर डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष, पूरी पार्टी टीम और स्थानीय वार्ड निवासी उपस्थित थे।