मोहाली। सेक्टर-70 स्थित मेरिटोरियस स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में सुविधाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को डीसी गिरीश दियालन ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर रहने वाले लोगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए हिदायत दी है कि केंद्र में सभी प्रोटोकॉल की पालना की जानी चाहिए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के हजूर साहिब और राजस्थान के कोटा से आए लोगों को क्वारंटीन केंद्र में सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। इस केंद्र में 37 लोग रहते हैं। दोपहर का खाना गुरुदारा श्री सिंह शहीदां सोहाना से आता है। यहां रहने वाले मुलाजिम भाईचारे को शाम को फल भी प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि सहुलियत के हिसाब से इलाके को ए और बी ब्लॉक में बांटा गया है। ब्लॉक ए में ज्ञान सागर अस्पताल से छुट्टी होकर आए मरीज निगरानी में रखे हैं। डिप्टी कमिश्नर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि क्वारंटीन से गुजर हरे लोगों को हर सहुलियत मुहैया करवाने के मामले में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाए। उन्होंने कहा कि अफवाहें फैलाने वालों को सख्ती से निपटा जाएगा।