फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंचायती तालाब पर अवैध कब्जे हटाने को लेकर डीसी दिया मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। गांव मथियाड़ा के निवासियों ने पंचायती तालाब पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए डिप्टी कमिश्नर मोहाली को ज्ञापन सौंपा। गांव मठियाड़ा निवासी जगदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, निरवैर सिंह, गुरबचन सिंह, अमरजीत सिंह, बलजीत सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने पंचायती तालाब पर अवैध कब्जा कर रखा है। इस अवैध अतिक्रमण के कारण बरसाती पानी की निकासी रुक गई है। गंदे पानी की निकासी अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीण कभी भी भयंकर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पंचायती तालाब पर अवैध अतिक्रमण कर एक बड़ा शेड बना दिया गया है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर मोहाली को ज्ञापन सौंपकर पंचायती तालाब पर अवैध कब्जे हटाने की मांग की है। डिप्टी कमिश्नर मोहाली ने तुरंत एडीसी पटियाला को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें