मोहाली। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के स्टाफ व जिला अधिकारियों ने जिले से स्थानांतरित डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन व एडीसी (जनरल) विराज एस तिड़के को मंगलवार को विदाई दी। जिला प्रशासनिक परिसर के मीटिंग हॉल में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान कर्मचारियों ने डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन को होशियारपुर जिले का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त होने पर बधाई दी। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) विराज तिड़के को मलेरकोटला जिले का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त होने पर बधाई दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) अनमोल सिंह धालीवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सोनम चौधरी, एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर, एसडीएम खरड़ गुरमंदर सिंह, सीएमएफ दीपांकर गर्ग, सहायक कमिश्नर (जनरल) डाॅ. अंकिता कंसल भी उपस्थित थीं। ब्यूरो