फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में दिनदहाड़े डकैती, सिलिंडर डिलीवरी करने वाले युवक से 7 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। खरड़ के खूनी माजरा क्षेत्र में दिनदहाड़े एक शातिर डकैती की वारदात हुई। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सिलिंडर डिलीवरी करने वाले युवक विकास कुमार को तेजधार हथियार की नोक पर घायल कर 7 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि 26 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे वह 36 सिलिंडरों से भरी गाड़ी लेकर सेक्टर-124 स्थित ग्लोबल सिटी में डिलीवरी के लिए गया था।
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद जब वह सड़क किनारे खाना खा रहा था, तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और सिलेंडर बुकिंग के बहाने बातचीत की। थोड़ी देर बाद दोनों वापस आए और विकास कुमार की जेब से 7 हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर उन्होंने तेजधार हथियार से युवक के सिर पर हमला किया। घायल युवक को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सदर खरड़ थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डकैती, रास्ता रोकना और मारपीट जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें