फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दविंदर सिंह लाइनमैन प्रधान, दीपक बने उपप्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। टेक्निकल सर्विस यूनियन पंजाब की राज्य कमेटी के निर्देश पर मोहाली वितरण मंडल के तहत आने वाली टेक्निकल मुल्लांपुर सब यूनिट की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव सर्कल कमेटी मोहाली की निगरानी में करवाया गया।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें दविंदर सिंह लाइनमैन को प्रधान, दीपक को उपप्रधान, मनजिंदर सिंह को सचिव, राहुल को सहायक सचिव और नवजोत सिंह को कैशियर चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन को डिवीजन कमेटी की ओर से मान्यता भी दी गई। इस मौके पर आयोजित बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संगठन को मजबूत करने और अपनी मांगों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जतिंदर सिंह, सर्कल प्रधान गुरबख्श सिंह, कन्वीनर लखा सिंह, राजिंदर सिंह, विजय कुमार और डिवीजन सचिव अजीत सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें