पारंपरिक वेशभूषा में शिक्षकों ने किया डांडिया
डेराबस्सी। सतलुज वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों के लिए रंगारंग डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया नृत्य कर उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पारंपरिक संगीत और डांडिया की धुनों पर शिक्षकों ने ताल से ताल मिलाई और मनोरंजक पल साझा किए। आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों के बीच आपसी सहयोग, एकता और टीम भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की झलक भी देखने को मिली। विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सकारात्मक माहौल बनाने और सहकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।