फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दमन हत्याकांड.. आंख में चाकू लगने से घायल हुए दिलप्रीत की बिगड़ी तबीयत, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव कुंभडा में 17 वर्षीय नाबालिग दमन की चाकू से हत्या के साथ आंख में चाकू लगने से घायल हुए उसके साथी दिलप्रीत की हालत बिगड़ने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। दिलप्रीत का मोहाली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। बताया जा रहा है कि इंफेक्शन बढ़ने के कारण मंगलवार देर रात उसकी तबीयत खराब हो गई, डॉक्टरों ने उसे बुधवार सुबह पीजीआई रैफर कर दिया, यहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हमलावरों ने दिलप्रीत की आंख पर चाकू मारा था। चाकू आंख के काफी अंदर चला गया था। दिलप्रीत ने खुद ही अपनी आंख से चाकू निकाल लिया था जिस कारण ज्यादा खून बह गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उसका जख्म भरने में काफी समय लगेगा लेकिन वह एक आंख से देख नहीं पाएगा। मंगलवार रात को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने कहा कि उसकी हालत काफी नाजुक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें