फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: साइकिल चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डेराबस्सी। बरवाला रोड पर स्थित गांव कुड़ावालां में साइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे साइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज निवासी औरंगाबाद बिहार हाल वासी गांव कुडांवाला के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कांस्टेबल रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक मनोज साइकिल पर बाजार से दूध लेकर कुड़ावालां गावं में अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस के पहुंचने पर भी शव उठाने पर राजी नहीं हुए थे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर रोष व्यक्त किया। हादसे के काफी देर तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। परिजनों को समझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को साैंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें