फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। रूपनगर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। इस संबंधी पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय वार्ड-6 निवासी सतीश कुमार (46) जो बिजली का काम करता था, रात को साइकिल पर घर वापस जा रहा था। जब वह सिविल अस्पताल के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सतीश गंभीर रूप में घायल हो गया। घायल अवस्था में सतीश को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए और 427 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें