फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: साइकिल सवार ने 10 साल की बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल

Sun, 15 Sep 2024 08:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकड़ मारने पर गुस्साया व्यक्ति, पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। माता-पिता की अनुपस्थिति में घर में घुसकर 10 साल की मासूम बच्ची को बुरी तरह पीटने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला पुलिस के संज्ञान में तब आया जब बच्ची की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान गांव सेखपुर कलां निवासी माली के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को कुछ बच्चे अपने घर की छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान एक ने खेल-खेल में छोटा सा कंकड़ उठाकर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को मार दिया। साइकिल सवार इतना गुस्सा गया कि उसके घर जाकर बच्चों से पूछने लगा। बच्चे डर गए और उन्होंने बताया कि कंकड़ 10 साल की सोनाक्षी ने मारा है। वह उनके घर गया और सोनाक्षी को बाल से पकड़कर घसीटा और चप्पलों से बुरी तरह पीटने लगा। बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे वह ड्यूटी पर गए थे। लड़की के पिता दामोदर भगत निवासी मोहल्ला लौहारावाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ड्यूटी पर थे, इसी दौरान एक व्यक्ति उनकी गैरमौजूदगी में घर में घुस आया और उनकी बेटी सोनाक्षी को बुरी तरह पीटा। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें