खरड़। पंजाब राज्य पावरकॉम कार्पोरेशन लिमिटेड ने बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। इंजीनियर अमनदीप सिंह धनोआ अतिरिक्त इंजीनियर खरड़ के नेतृत्व में इंजीनियर स्वर्णजीत सिंह एसडीओ तथा स्टाफ ने शनिवार को खरड़ में लगभग 40 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। वहीं, इस दौरान लगभग 26 लाख रुपये भी वसूले गए।
इंजीनियर अमनदीप सिंह धनोआ ने खरड़ के बिजली उपभोक्ताआें से अपील की है कि कनेक्शन काटने की कार्रवाई से बचने के लिए बिजली के बकाया बिल तुरंत जमा करवा दें। जिक्रयोग है कि खरड़ में पावरकॉम ने शिवजोत एनक्लेव में एक मिठाई की दुकान, पानी की टंकी, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, बीएसएनएल तथा गांव हरलालपुर की पानी की टंकी के साथ वेस्ट टावर आदि के बिजली के कनेक्शन काटे हैं।