फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ने आठ साल पहले ठगी कर न्यूजीलेड भागा मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आठ साल पुराने धोखाधड़ी के शातिर आरोपी को पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी करवाकर काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान रवि बाली के रूप में हुई है। वह नवांशहर का रहने वाला है और चंडीगढ़ में भी उसकी रिहायश है। इस समय वह न्यूजीलैंड में रह रहा था और उसे वहां की पीआर मिल गई थी।
विज्ञापन

थाना फेज-11 में तैनात व मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि रवि बाली ने 2011 में किसी व्यक्ति को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी की थी। उसके खिलाफ फेज-11 थाने में 2011 में ही एफआईआर दर्ज की गई थी। उसी दौरान वह विदेश चला गया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी करवा दिया थी। बीते दिन जब वह न्यूजीलैंड से वापस इंडिया आ रहा था तो उसे मुंबई एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने दबोचकर मोहाली पुलिस को सूचित किया। मोहाली पुलिस उसे मुंबई एयरपोर्ट से लेकर आई और अदालत में पेश करके चार दिन का रिमांड हासिल किया। पुलिस उस से अभी पूछताछ कर रही है।
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिस ने कई लोगों को इसी स्टाइल मेें दबोचा है। कुछ समय पहले सोहाना एरिया के इमीग्रेशन एजेंट को भी दिल्ली एयरपोर्ट से ऐसे ही दबोचा था। उसने भी एयर टिकट के नाम पर लाखों की ठगी थी। वहीं, पंजाब का एक लोक गायक भी इसी तरह से दबोचा गया था। उसने भी लोगों से प्लॉट बेचने व विदेश भेजने के नाम पर ठगी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें