मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं में एडवांस्ड मटीरियल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण पर आधारित पहली इंटरनेशनल चार्म-2025 कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय “सस्टेनेबल इनोवेशन हेतु एडवांस्ड मल्टीफंक्शनल मटीरियल और इंटीग्रेटेड कैरेक्टराइजेशन को बढ़ावा देना” रहा। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के शीर्ष वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
कॉन्फ्रेंस में 350 में से चुने गए 105 रिसर्च पेपर विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के शोधकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। चांसलर (डॉ.) रविराजा एन. सीताराम, शैक्षणिक सलाहकार प्रो. अरुण ग्रोवर सहित अन्य ने सम्मेलन में शिरकत की।