फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के वैष्णो देवी मंदिर में चोरी, मुकुट और दानपात्र ले गए

विज्ञापन
शिवलिंग पर लगे चांदी के कवर को भी उतारने की हुई कोशिश। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। शहर के धार्मिक स्थानों पर अब चोरों की नजर लग गई है। शुक्रवार रात फेज-3ए स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मंदिर से मां का मुकुट, दानपत्र, श्री राधा कृष्ण का मुकुट व अन्य ले गए। सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि शिवलिंग पर लगा चांदी का कवर उतारकर ले जाने में चोर कामयाब नहीं हो पाए। सूचना मिलने पर मोहाली के मटौर थाने की पुलिस पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि जिस जगह चोरी हुई है वह इलाका चंडीगढ़ के अधीन आता है। ऐसे में इस संबंधी चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुुताबिक यह मंदिर चंडीगढ़ और मोहाली की सीमा पर स्थित है। मंदिर की पिछली तरफ चंडीगढ़ का स्लम एरिया लगता है। सूत्रों के अनुसार देर रात चोर मंदिर में ताले तोड़कर दाखिल हुए हैं। मंदिर कमेटी ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये से शिवलिंग को चांदी से कवर करवाया था। चोरों ने उस कवर को भी उतारने की कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन

मंदिर वालों को सुबह उस समय चोरी का पता चला, जब मंदिर खोला गया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जिक्रयोग कि इसी सेक्टर के एक गुरुद्वारा साहिब को भी कुछ दिन पहले चोरों ने निशाना बनाया था। चोर वहां से गुल्लक उठाकर बाइक पर ले गए थे। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, लेकिन अभी तक चोर पकड़े नहीं गए हैं।

मंदिर में टूटा हुआ दानपात्र।- फोटो : MOHALI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें