जीरकपुर। बलटाना के रविंद्रा एनक्लेव स्थित श्री चैतन्य राधा माधव मठ में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एवं कांग्रेस नेता वासु रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ धार्मिक और नैतिक संस्कारों से जोड़ना भी आवश्यक है। संस्थापक त्रिदंडी स्वामी श्री सज्जन महाराज के सानिध्य में आयोजित कथा का वाचन भक्ति विलास त्रिदंडी महाराज द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण भी किया गया।