फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुराली के सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों के खाते से करोड़ों गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। कस्बे के गांव सियालबा में सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में लोगों के खातों से करोड़ों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर खाताधारकों ने बैंक अधिकारियों और पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। खाताधारक जगदीश सिंह कादीमाजरा, चरण सिंह मानकुपर शरीफ, मेजर सिंह चतामली, चरणजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि सियालबा के कोऑपरेटिव बैंक में लंबे समय से उनका खाता चला आ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारियों ने मिलीभगत कर उनके खातों से लाखों रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्हें इसका पता तब चला, जब उन्होंने अपनी पासबुक में एंट्री करवाई। खाताधारकों का कहना है कि दो दर्जन खाताधारकों के साथ करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैनेजर पासबुक में एंट्री तो करते रहे, लेकिन खाते में पैसे नहीं हैं।
बता दें कि सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजर का पिछले सप्ताह बैंक से तबादला हो गया है।  इसके बाद लोग जब बैंक में रुपये निकालने के लिए गए तो खाते में पैसे नहीं थे। इस तरह एक के बाद एक कई लोगों के साथ होने पर मामले का खुलासा हुआ और लोगों ने एकजुट होकर नए बैंक मैनेजर से मुलाकात और अपनी बात रखी। लोगों ने नए मैनेजर को बताया कि उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई के रुपये बैंक में जमा किए थे। किसी ने कहा कि उन्होंने यह रकम बेटी की शादी के लिए जमा की थी तो किसी ने कहा कि अपने बुढ़ापे के लिए यह जमापूंजी इकट्ठा किया था।
विज्ञापन

अब उनका क्या होगा, जब उनके बैंक खाते ही खाली हो गए। आखिर घर में रुपये रखें तो चोरी चुरा ले जाए और जब बैंक में सुरक्षित रखा तो वहां से खाते से निकल गए। मौजूदा मैनेजर तेजपाल सिंह ने कहा कि पिछले मैनेजर की ओर से की गई धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। यह सार मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है।
बैंक के अधिकारी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। बैंक की जांच के बाद कार्रवाई तय की जाएगी। दूसरी ओर, लोक हित मिशन के नेता सुखदेव सिंह सुक्खा, गुरमीत सिंह शांटू और मनदीप सिंह खिजराबाद ने कहा कि इस मामले को अकेले मैनेजर ने अंजाम नहीं दिया बल्कि इसमें कर्मचारियों की भी मिलीभगत हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि धोखाधड़ी के शिकार लोगों को इंसाफ नहीं मिला तो मिशन संघर्ष शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें